Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बांह पर काली पट्टी बांधकर सादगी से मनाई ईद-उल-फित्र, ईरान में नरसंहार पर जताया दुख

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनाई आदि के साथ ही सैकड़ों बच्चियों के नरसंहार के कारण अधिकांश लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर सादगी से शनिवार को ईद मनाई। उम्मुल बनीन सोसायटी के महासचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाजार में मौलाना सैय्यद जव्वादुल हैदर रिजवी की इमामत में ईद की नमाज अदा कराई गई।
वहीं शिया जामा मस्जिद चक जीरो रोड में इमाम ए जुमा सैय्यद हसन रजा जैदी की कयादत में मस्जिद बीबी खदीजा करैली में मौलाना जरगाम हैदर की कयादत में मस्जिद ए मोहम्मदी लेबर चौराहा करेली में, मौलाना वसी हसन की कयादत में मस्जिद मौला अली दरियाबाद में, मौलाना अम्मार जैदी मस्जिद अरब अली खां दरियाबाद में मौलाना इरफान हैदर जैदी मुसल्ला ए जीशान करैलाबाग में मौलाना आमिरुर रिजवी की इमामत में तो बैतुस्सलात रानीमंडी में मौलाना जीशान हैदर की कयादत में अकीदत व सादगी के साथ बारगाहे खुदाबंदी में लोगों ने शुक्र का सजदा किया।
चौक जामा मस्जिद में नमाजियों की संख्या अधिक होने पर दो बार ईद उल फित्र की नमाज अदा की गई। ईदगाह, शाह वसी उल्लाह मस्जिद रौशन बाग, खानकाह मस्जिद दायरा शाह अजमल, अटाला बड़ी मस्जिद, अबु बकर मस्जिद करैली, हरी मस्जिद धोबी घाट सिविल लाइंस, बख्शी बाजार, बैदन टोला, बरनतला, मिन्हाजपुर, अकबरपुर, रसूलपुर, हटिया, बहादुरगंज, चकिया, शाहगंज, सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन अब्दुल्ला मस्जिद, सम्बदाबाद की मस्जिद समेत शहर भर की दर्जनों मस्जिदों में ईद उल फित्र की नमाज पहले से तय समय पर अदा की गई।
सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार मौलाना जव्वादुल हैदर रिजवी ने अपने खुत्बे में ईद-उल-फित्र की फजीलत बयान की, वहीं फितरे की रकम जरुरतमदों तक पहुंचाने की अपील की ताकि कोई भी जरुरतमंद ईद के दिन मायूस न रहे। कहा कि हम ईद मना रहे हैं लेकिन हमारा दिल आयतुल्ला सैय्यद अली खामेनाई व अन्य शहीदों व सैकड़ों बच्चियों के कत्लों से गमजदा। ईद की नमाज तो पढ़ी गई लेकिन किसी ने न खुशी का इजहार किया और न ही नए कपड़े पहने गए।
मस्जिद काजी साहब के मोतावल्ली शाहरुख काजी ने कहा सरों को देने से फुर्सत मिले तो ईद भी हो। मेरे कबीले का हर शख्स क़त्लगाह में है।नमाज के खुत्बे के बाद जहां मुल्क की सलामती में बरकत मरहूमीन की मगफिरत बिमारों को शिफायाबी की दुआ की गई, वहीं इजराइल व अमेरिका का विरोध भी जताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad