Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

साइकिल की चेन चढ़ा रहे मजदूर को पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

 

sv news

sv news

मझिगवां से सामान लेकर लौटते वक्त हुआ हादसा; परिवार में मचा कोहराम

मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। वह सड़क किनारे साइकिल की चेन चढ़ा रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बदौआ गांव निवासी सियाराम निषाद (47) पुत्र स्व. रामसिद्ध शुक्रवार को साइकिल से मझिगवां बाजार गृहस्थी का सामान खरीदने गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे वह सामान लेकर घर लौट रहे थे। शिवपुर हटवारा गांव के पास उनकी साइकिल की चेन उतर गई। वह सड़क किनारे चेन चढ़ा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे पिकअप (दूध वाहन) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग घायल सियाराम को पहले मिर्जापुर के बरौंधा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अंजली निषाद, बेटियां आकांक्षा और श्रद्धा का रो-रोकर बुरा हाल है। आठ माह के मासूम बेटे पनबीर के सिर से पिता का साया उठ गया।

शनिवार सुबह मृतक की पत्नी अंजली की सूचना पर मांडा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad