Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पुराने यमुना पुल का सड़क मार्ग 29 मार्च तक बंद रहेगा, रेलवे बदल रहा ब्रिज का गर्डर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। अगर आप पुराने यमुना पुल के रास्ते से अगले दो दिनों में आवागमन करने वाले हैं तो ध्यान दें। पुराने यमुना पुल पर रेलवे दो गर्डर बदल रहा है। इस कार्य के दौरान पुल पर आवागमन बंद रहेगा। 29 मार्च तक सड़क मार्ग को बंद करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
कल क्रेन आदि हटा ली जाएंगी
हालांकि राहत यह है कि पुल को उतनी ही देर के लिए बंद किया जाएगा जितनी देर गार्डर रखने का काम होगा। लगभग साढ़े तीन से चार घंटे का समय एक गर्डर लांचिंग में लगता है। शुक्रवार को पहले गर्डर को रखने का कार्य पूरा भी कर लिया गया है। शनिवार को दूसरा गर्डर लांच हो जाएगा, जबकि रविवार को कुछ फिनिसिंग के कार्य और क्रेन हटाने आदि की प्रक्रिया पूरी होगी।
पुराना यमुना पुल दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस पर ट्रेनों की गति बढ़ाई जानी है। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह बदलाव हो रहा है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुल के गऊघाट छोर पर स्थित दो पुराने गार्डरों को बदलना सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इन भारी गार्डरों को रोड क्रेन के माध्यम से बदला जा रहा है। कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए गऊघाट की ओर पुल के सामने रोड क्रेन तैनात की गई है। मरम्मत कार्य के कारण नैनी की ओर से आने वाले पुराने यमुना पुल के सड़क मार्ग को 27 मार्च से 29 मार्च तक बंद रखा जाएगा। लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों के रूप में नए यमुना पुल का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें।

पुल बंद रहने पर कैसे करें आवागमन

- अगर आप कीडगंज की ओर से जा रहे हैं तो बैरहना होते हुए नए पुल के रास्ते से नैनी जाएं।

- अगर पर महेवा की ओर से आ रहे हैं तो पुल के गोल चक्कर से लेप्रोसी जाएं और नए पुल से बैरहना जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad