Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा समेत तीन की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। अहरौरा-जमुई मुख्य मार्ग पर रोशनहार के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अहिरुपुर सोनपुर निवासी अशोक बिंद की पत्नी वेदवती देवी अपने बीमार पांच वर्षीय बेटे अनमोल बिंद के लिए देवर अनुराग के साथ बाइक से घाटमपुर गांव के पास दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान रोशनहार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने अहरौरा-जमुई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास कर रही हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा हैं। पुलिस ने ट्रेलर को पकड़ लिया है जबकि चालक फरार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad