Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: गंगापार व यमुनापार में सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से कराया गया मुक्त

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर तहसीलों के अन्तर्गत आयोजित थाना समाधान दिवस में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के सम्बंध में प्राप्त शिकायती पत्रों पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया।

तहसील बारा

तहसीलदार बारा द्वारा तहसील बारा क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों में उल्लिखित सरकारी भूमियों-ग्राम सुरवल चन्देल में-नाली, सोपरी में-नवीन परती, चिल्ला गौहानी में तालाब, लकहर में चकमार्ग एवं तेलघना में रास्ते पर हुए अवैध कब्जे को हटवाते हुए सरकारी भूमियों पर हुए अवैध कब्जे को क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा हटवाते हुए प्रकरणों का निस्तारण कराया गया।

तहसील सोरांव

तहसील सोरांव क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों-सत्येन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा आराजी संख्या 613 पर हो रहे अवैध कब्जे, शरीफ अहमद द्वारा नवीन परती की आराजी संख्या 8 व 561 पर अवैध कब्जे, मिठाई लाल द्वारा गाटा संख्या 809 व 808 बंजर व आबादी की भूमि की पैमाइश कर निर्माण कार्य रोके जाने, हबीब द्वारा चकमार्ग की भूमि गाटा संख्या 607 पर सीमांकन कराकर अवैध अतिक्रमण हटाने, अंकित व अमृता देवी द्वारा उनकी ग्राम उसरही की गाटा संख्या 287 रकबा 0.1050 पर लोगो के द्वारा जबरन बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा किए जाने एवं राहुल कुमार के द्वारा राजस्व ग्राम महरूडीह तहसील सोरांव की गाटा संख्या 405 चकमार्ग की पैमाइश कर पृथक कर निर्माण कराये जाने के सम्बंध में की गयी शिकायतों का राजस्व टीम के द्वारा जांच करते हुए कार्यवाही की गयी और शिकायतों का समाधान किया गया।

तहसील कोरांव

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी कोरांव के द्वारा तहसील कोरांव क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों में शिकायतकर्ता शेषमणि निवासी घूघा के द्वारा गाटा संख्या 1462ग भूमिधरी भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने, प्रियंका शर्मा निवासी डिडार के द्वारा गाटा संख्या 147 चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने, लवकुश निवासी डिडार के द्वारा गाटा संख्या-105 नवीन परती पर अवैध कब्जा हटवाने एवं लवकुश निवासी खपटिहा के द्वारा गाटा संख्या 133 पर अवैध कब्जा हटवाये जाने की शिकायतों की राजस्व टीम व सम्बंधित के द्वारा जांच कराते हुए उपरोक्त सभी शिकायतों का राजस्व विभाग व पुलिस की टीम द्वारा निस्तारण करा दिया गया है।

तहसील फूलपुर

तहसीलदार फूलपुर के द्वारा तहसील फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों में शिकायतकर्ता मूलवेन्द्र सिंह के द्वारा चकमार्ग संख्या 816 पर अवैध अतिक्रमण, वीरेन्द्र सिंह के द्वारा चकमार्ग संख्या 19 पर अतिक्रमण, रमेश भारतीया के द्वारा चकमार्ग संख्या 6 पर अतिक्रमण, राम सिंह के द्वारा खलिहान 354 रघुनाथपुर सीमांकन कर खाली कराये जाने एवं राम सनेही के द्वारा ग्राम चक पयागी की चकमार्ग संख्या 24 सीमांकन कर खाली कराये जाने के सम्बंध में की गयी सभी शिकायतों की राजस्व टीम के द्वारा जांच करायी गयी और  राजस्व विभाग व पुलिस की टीम द्वारा उक्त सभी प्रकरणों का निस्तारण करा दिया गया है।

तहसील हण्डिया

उपजिलाधिकारी हण्डिया के द्वारा थाना उतरांव में आयोजित थाना समाधान दिवस में ग्राम दमगढ़ा के शिकायकर्ता फारूख के द्वारा गाटा संख्या 429 से अवैध कब्जा हटवाने, ग्राम मर्दापुर के रामराज शास्त्री के द्वारा गाटा संख्या 594 से अवैध कब्जा हटवाने एवं ग्राम माधोपुर सियाडीह के प्रकाश चन्द्र के द्वारा गाटा संख्या 322 नाला की भूमि से अवैध कब्जा हटवाये जाने की शिकायतों का सम्बंधित से जांच करायी गयी। सभी शिकायतों का राजस्व टीम की उपस्थिति में निस्तारण करा दिया गया है।

तहसील मेजा

उपजिलाधिकारी मेजा के द्वारा अवगत कराया गया कि थाना समाधान दिवस की समाप्ति के उपरांत सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण राजस्व व पुलिस बल द्वारा अभियान चलाकर हटवाया गया है। थाना मेजा अन्तर्गत-शिव कुमार यादव निवासी ग्राम समहन के शिकायती पत्र पर कार्यवाही करते हुए राजस्व टीम द्वारा मौके पर जाकर बंजर के नाम सुरक्षित भूमि की पैमाइश ग्रामवासियों की उपस्थिति में कराते हुए निशानदेही की गयी। थाना कोरांव अन्तर्गत-नायब तहसीलदार द्वारा ग्राम बिसरी में आराजी संख्या 375 जो अभिलेखों में चकमार्ग है, की पैमाइस कर निशानदेही की गयी। थाना माण्डा अन्तर्गत-राजस्व निरीक्षक माण्डा द्वारा ग्राम बघौरा खवासान स्थित आराजी संख्या 343 जो अभिलेख में नाला दर्ज है, से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। थाना माण्डा अन्तर्गत-ग्राम खुरमा स्थित आराजी संख्या 1151 जो राजस्व अभिलेख में नवीन परती दर्ज है, से अवैध कब्जा हटवाया गया। थाना-खीरी अन्तर्गत ग्राम हटवा कला स्थित गाटा संख्या 728 जो राजस्व अभिलेख में नवीन परती दर्ज है, की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाया गया।

तहसील सदर

उप जिलाधिकारी सदर के द्वारा तहसील सदर के अन्तर्गत प्रदीप कुमार द्वारा आ0सं0 576 के रकबा 0.020 नाली से अवैध कब्जा हटाने, सोमनाथ पाल द्वारा ग्राम असरावे कला के चकरोड़ संख्या 1266 रकबा 0.0610 हे0 के पैमाइस, रजत सोनी द्वारा ग्राम हासीमपुर छबीलेपुर की पुरानी परती आ0सं0 19 रकबा 0.1370 हे0 को भूमिधरी भूमि से नापकर अलग किए जाने की शिकायतों के सम्बंध में सम्बंधित लेखपाल द्वारा प्रकरणों की जांच कर और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकातयों का निस्तारण किया तथा शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad