युग केशरी दल ने निकाली 500 से अधिक वाहनों की रैली
नैनी, प्रयागराज (राजेश सिंह)। नैनी में (रामनवमी) श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युग केसरी दल के अध्यक्ष सौरभ तिवारी और उनकी मां शाशी तिवारी की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बाजे गाजे के साथ युग केशरी दल के कार्यकर्ता शामिल हुए।
हाथ में भगवा ध्वज लेकर ढोल बाजे के साथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया गया। शोभायात्रा में प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी भी शामिल हुए। इससे पहले संगठन की ओर से माल्यार्पण और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी तैनात रही।
विशाल शोभा यात्रा में घोड़े, रथ के अलावा करीब 500 और 100 से अधिक कार शामिल रही। शोभा यात्रा नैनी के मामा भांजा हेरिटेज गार्डन से शुरू होकर दादूपुर मोड़ से चाका ब्लॉक होते हुए रामसागर में स्थित राम जानकी मंदिर में पहुंची।
सौरभ तिवारी ने बताया कि यह शोभा यात्रा पिछले 12 वर्षों से लगातार रामनवमी के अवसर पर निकाली जाती है। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ, संगठन और समाजसेवियों का पूर्ण सहयोग रहता है। शोभा यात्रा में गौरव तिवारी, सौरभ तिवारी शशी तिवारी, दिलीप तिवारी, देवेंद्र तिवारी, चौकी प्रभारी मामा भांजा कुलदीप उपाध्याय के साथ अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहा।
