शहर के विभिन्न अस्पतालों मे भर्ती मरीजों से भी मिलकर हाल चाल जाना
प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आज़ ईद के मौके पर फूलपुर क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों मे पहुंचकर लोंगो से गले मिले और ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के बाबूगंज, भूलई का पूरा, फूलपुर क़स्बा मे स्थित ईदगाह मे सुबह पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि ईद का त्यौहार हमें आपसी सौहार्द और भाईचारे का सन्देश देता है।सपा के प्रदेश सचिव मो. शारिक के आवास भी गए और ईद की बधाई दी।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल शहर के विभिन्न अस्पतालों मे जाकर भर्ती पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मुलाक़ात कर हाल चाल जाना।एस आर एन हॉस्पिटल मे भर्ती सपा नेता नाटे चौधरी के भतीजे सुरेश कुमार, यशलोक हॉस्पिटल मे भर्ती पूर्व प्रधान हरिशंकर यादव, तथा अकाशीय बिजली गिरने से घायल ज्ञान चंद्र निवासी चकिया से मिलने पार्वती हॉस्पिटल पहुंचे एवं सपा नेता गणेश यादव निवासी झूंसी के आवास पर भी गए। गणेश यादव की भाभी की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त किया।
इस मौके पर विधायक श्रीमती विजमा यादव,जिलाध्यक्ष अनिल यादव, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर,मो. शारिक,रविन्द्र यादव,ड राजेश यादव, आर एन यादव, राम प्रताप यादव, जय सिंह, सुरेश कुमार, भुवर सिंह, सचिन श्रीवास्तव, संगीता पटेल, संगम लाल मौर्य,मो. अजहर, नन्दलाल पटेल,अहमद रजा, मो तारिक, देवीलाल यादव, शानू,अरविन्द केसरवानी, योगेश पाल, हरिश्चन्द्र यादव,मकबूल हसन आदि मौजूद रहे।

