मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष व मंत्री के चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्रीकांत तिवारी जबकि मंत्री पद पर मनोज कुमार शुक्ल को जीत मिली। कुल श्रीकांत को कुल पड़े 1182 मतों में 424 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेन्द्र त्रिपाठी को 277 मत, अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशी हरिशंकर मिश्र को 229मत और अनिल यादव को 249 मत प्राप्त हुए। इसी तरह मंत्री पद पर मनोज शुक्ल को 602 जबकि संजय मिश्र को 568 मत प्राप्त हुए।
निर्वाचन अधिकारी आनंद पांडेय ने जैसे ही चुनाव में मिले मत पत्रों व विजई प्रत्याशियों की घोषणा की प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे। नव निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री को फूल मालाओं से लाद खुशी का इजहार किया। अध्यक्ष व मंत्री पदों को छोड़ अन्य पदों के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए थे। निर्वाचन अधिकारी आनंद पांडेय ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुआ।
सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मिश्र, सचिव राकेश यादव और सहायक सचिव पंकज तिवारी सहित उनकी टीम ने निष्पक्ष चुनाव में पूर्ण सहयोग किया। चुनाव पर्यवेक्षक रहे आशुतोष पांडेय उर्फ राजू पांडेय की टीम जीत दर्ज की। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री को एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव, एसडीएम न्यायिक प्रेम नारायण प्रजापति, एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय और प्रभारी निरीक्षक मेजा दीनदयाल सिंह सहित समस्त तहसील कर्मी व समर्थकों ने बधाई दी। आधे घंटे देर से शुरू हुआ मतदान की शुरुआत धीमी रही। 12 बजे के बाद तेजी आई। सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 5 तक मतदान हुआ। करीब साढ़े 6 बजे मतगणना शुरू हुई, जो देर रात 12 बजे तक चली। निर्विरोध निर्वाचित उपाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने प्रथम मत डालकर मतदान शुरू किया।
निष्पक्ष चुनाव के लिए सुविधा की दृष्टि से 4 काउंटर बनाए गए थे। एल्डर कमेटी के सदस्य, दुर्गेश त्रिपाठी, बैजनाथ यादव, मुनेश्वर शुक्ल और रामानुग्रह तिवारी उर्फ रैक ने चुनाव व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। निर्वाचन मंडल में अनिल पांडेय, श्याम बाबू मिश्र, पंकज शुक्ला, सुरेंद्र मिश्र, संतोष कुमार, नीरज यादव, यतीश मिश्र, आनंद द्विवेदी, संदीप शुक्ल, शरद श्रीवास्तव, गिरिजा कुशवाहा, कमलेश मिश्र,गुड्डू पांडेय, भूपेंद्र सिंह, अप्पू पांडेय, पुष्पंकर शुक्ला, पवन शुक्ला, शैलेंद्र चौबे, सुशील मौर्या, गजेंद्र शुक्ला, सुशील मिश्रा, अमित पांडेय, शैलेंद्र तिवारी और शोभनाथ यादव आदि के सहयोग की सराहना की।




