Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के सर्जरी विभाग में कार्यरत द्वितीय वर्ष के छात्र डॉक्टर आदित्य (35 वर्ष) की रविवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सोमवार सुबह घटना का पता चलने पर डॉक्टरों में खलबली मच गई। जार्जटाउन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि डॉक्टर आदित्य अल्लापुर में रहते थे। रविवार रात वह एक महिला डॉक्टर मित्र से मिलने गए थे। इसी बीच बाथरूम में पैर फिसलने से वह घायल हो गए। आनन फानन उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
इससे डॉक्टरों में खलबली मच गई। कुछ लोग आत्महत्या की भी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी सामने आई है कि डॉक्टर अपने महिला मित्र डॉक्टर से मिलने गए थे, जहां चोट लगने से घायल हुए। अस्पताल में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad