Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पान की गुमटी में आग लगाने से आक्रोशित एक हिस्ट्रीशीटर ने दूसरे की गोली मारकर की हत्या

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में गुरुवार सुबह 28 वर्षीय सक्षम पांडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे गुमटी जलाने का विवाद सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक जिसकी हत्या हुई है, वह हिस्ट्रीशीटर था। हत्या का आरोप मुहल्ले के ही एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों पर लगा है। पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ा है।
मालवीय नगर का रहने वाला सक्षम गुरुवार सुबह घर में सो रहा था। उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन रिसीव करने के बाद वह घर से बाहर निकला। इस दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोली की आवाज सुनकर सक्षम के घरवालों के साथ ही पड़ोसी जब तक घटनास्थल पर पहुंचते, हमलावर फरार हो चुके थे। तत्काल सक्षम को बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने गोली चलाने के आरोपित बताए जा रहे एक हमलावर को हिरासत में लिया है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
मुट्ठीगंज थाने की पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि सक्षम पांडा ने रात में उसकी पान-मसाला की गुमटी (छोटी दुकान) में आग लगा दी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने गोली मारी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad