Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: ऑटो में महिला से लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के थरवई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सहसों से रामनगर जाने वाले मार्ग पर दिनदहाड़े चलते ऑटो वाहन में महिला से लूट हुई थी। लूट के बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए तो अभी तक पकड़े नहीं गए। पुलिस उनकी तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थरवई थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी रामपाल धुरिया जिला कचहरी में बतौर कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके साले राजकुमार धुरिया का अंदावा स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 25 मई की सुबह रामपाल की पत्नी सुशीला देवी अपने भाई के लिए खाना लेकर अस्पताल गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे वह अकेले वापस घर लौट रही थीं।
सहसों से वह ऑटो वाहन में सवार होकर रामनगर के लिए रवाना हुईं। सुशीला देवी ने बताया कि ऑटो में पहले से दो बदमाश यात्री बनकर बैठे हुए थे। ललचहां स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचते ही चालक की मिलीभगत से दोनों बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और गले से सोने का मंगलसूत्र व कान की बाली छीन ली।
दोपहर होने के कारण सड़क पर सन्नाटा था। इसलिए आवाज लगाने के बाद भी कोई मदद को नहीं आया। बदमाश थोड़ी दूर आगे सहसों-फाफामऊ मार्ग पर रामनगर के पहले चलती गाड़ी से सुशीला को धक्का देकर गिरा दिए और वाहन समेत फरार हो गए। चलती गाड़ी से गिरने के कारण सुशीला घायल हो गई। किसी तरह वह घर पहुंची और घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद थरवई पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad