Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कई मरीजों को एक ही इंजेक्शन लगाने का आरोप, अस्पताल प्रबंधक पर एफआईआर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के धूमनगंज के झलवा स्थित शंभूनाथ अस्पताल में कई मरीजों को एक ही इंजेक्शन से दवा लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल का एक कर्मचारी मरीजों को इंजेक्शन लगा रहा था। मना करने पर वह फरार हो गया। धूमनगंज पुलिस ने अस्पताल के प्रबंधक और कर्मचारी राजीव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
गौसपुर निवासी रौनित गुप्ता ने आरोप लगाया कि वह 20 मई को इलाज के लिए शंभूनाथ अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसका इलाज आयुष्मान कार्ड के तहत चल रहा था लेकिन अस्पताल ने उससे 18 हजार रुपये नकद ले लिए। 
सोमवार सुबह करीब छह बजे उसने देखा कि अस्पताल का एक कर्मचारी एक ही इंजेक्शन से कई मरीजों को दवा लगा रहा था। आरोप है कि कर्मचारी ने उसे भी वही इंजेक्शन लगा दिया। विरोध और पूछताछ करने पर वह फरार हो गया।
रौनित गुप्ता के मुताबिक, परिजनों ने जब घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधक को दी तो उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद है।
अस्पताल डायरेक्टर आरके सिंह एमडी ने बताया कि मरीज के हाथ में गंभीर चोट थी। उनके पास आयुष्मान कार्ड था लेकिन उन्होंने सरकार की ओर से तय दर से अधिक कीमत वाला उपकरण स्वयं अपनी इच्छा से लगवाया। इसी कारण उनसे अतिरिक्त शुल्क लिया गया। कई मरीजों पर एक ही इंजेक्शन लगाने का आरोप बेबुनियाद है।
धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रबंधक समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad