Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत और तीन घायल

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। रीवा-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमंडगंज के लहुरियादह गांव में रविवार लगभग तीन बजे खड़े ट्रक में कार के घुस जाने से मध्य प्रदेश निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे का कारण कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को पीएचसी हलिया के बाद मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
मध्य प्रदेश के कटनी जिला निवासी सभी लोग वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर शनिवार की रात घर वापस लौट रहे थे। कार में दो छोटे बच्चों सहित कुल आठ लोग सवार थे। रविवार की भोर तीन बजे जैसे ही ड्रमंडगंज के लहुरियादह गांव के पास पहुंचे कि चालक को झपकी आ गई, जिससे कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जाकर टकरा गई।
इस हादसे में विकास कुमार व उनकी पत्नी सोनम निवासी बरही थाना बरही जिला कटनी की मौत हो गई है। वहीं कार चालक हीरालाल निवासी छिबिया कटनी, हिमांशु निवासी उचेहरा जिला सतना मध्य प्रदेश, सक्षम निवासी नागौद मध्यप्रदेश, राधा पत्नी प्रह्लाद निवासी नागौद का उपचार चल रहा है। इसमें राधा की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे में मृत दंपती के चार वर्षीय पुत्र शिवांश व डेढ़ वर्षीय पुत्र रूद्र बाल-बाल बच गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad