Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य सलाहकार के पिता का निधन, शोक

SV News

मेजारोड के पंडित देवीशंकर मिश्र 83 वर्ष की आयु में नहीं रहे

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजारोड क्षेत्र के पांती गांव निवासी पंडित देवीशंकर मिश्र का गुरुवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मुख्य सलाहकार अश्वनी मिश्रा के पिता थे। मिश्र 83 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
उनके बड़े बेटे, भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य सलाहकार अश्वनी मिश्रा ने बताया कि पंडित देवीशंकर मिश्र अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें बेटा-बेटी और नाती-पोते शामिल हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को ही वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर संपन्न हुआ।
शुक्रवार को मेजारोड बाजार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें डेलौंहा गांव के पूर्व प्रधान कमला प्रसाद पटेल, रंग बहादुर यादव, राकेश प्रजापति, रितेश द्विवेदी (लव) और श्रीकान्त यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad