प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के बहादुरगंज साउथ मलाका में एक बंद मकान से पिता-पुत्री के शव बरामद हुए हैं। पड़ोसियों को दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे के अंदर दोनों की लाश मिलीं। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय वीरेंद्र कुमार वैश्य और उनकी 45 वर्षीय बेटी मीनाक्षी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे मौत के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।
