Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: दबंगों ने पीएसी के बाढ़ राहत शिविर को उखाड़ा, विरोध करने पर जवानों से मारपीट व तोड़-फोड़

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के शिवकुटी इलाके में गंगा किनारे हनुमान घाट पर लगे पीएसी के बाढ़ राहत शिविर को कुछ लोगों ने उखाड़ दिया। विरोध करने पर दबंगों ने पीएसी के जवानों से मारपीट की और नाव में तोडफोड़ भी की। इस संबंध में पोस्ट प्रभारी अश्वनी राय ने 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीएसी के पोस्ट प्रभारी अश्वनी राय का कहना है कि दो दिन पूर्व अलग-अलग वाहनों से सात युवक और तीन युवतियां हनुमान घाट पर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने पीएसी का टेंट उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ऐसा करने से रोकने और विरोध करने पर सिपाही शशि प्रकाश और अनिल चौहान के साथ मारपीट की।
आरोप लगाया कि सिपाहियों से मारपीट करने के साथ ही नाव में भी तोडफोड़ की गई। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस संबंध में शिवकुटी थाने की पुलिस का कहना है कि घटना का कारण साफ नहीं है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad