Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज हत्याकांड का खुलासा: बेटा ही निकला मां बाप और बहन का हत्यारा, फिर खुद भी मारा गया

SV News

बेटे ने पड़ोसी दुकानदार के साथ मिलकर रची साजिश और खुद भी मारा गया

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका चौराहे पर हुई व्यवसायी 70 वषीय वीरेंद्र वैश्य, 65 वर्षीय उनकी पत्नी अनीता, 40 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी व 38 वर्षीय पुत्र अभिषेक की हत्या का राजफाश पुलिस ने कर दिया है। मकान के ग्राउंड फ्लोर में समोसा-पकौड़ा की दुकान चलाने वाले सनी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि अभिषेक से उसकी दोस्ती थी और संपत्ति व रुपये के लालच में उसने वारदात को अंजाम दिया। पहले अभिषेक के साथ मिलकर उसके माता-पिता व बहन को मौत के घाट उतारा और लूट के डेढ़ करोड़ के आभूषण के बंटवारे को लेकर अभिषेक की हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड को भी बरामद कर लिया है। 
वीरेंद्र वैश्य अपने एक पुत्र अश्वनी को पहले ही संपत्ति से बेदखल कर चुके थे। दूसरे पुत्र अभिषेक की भी आदत ठीक नहीं थी, जिस कारण उसे भी बेदखल करने की धमकी देते थे। पूरी संपत्ति वह अविवाहित पुत्री मीनाक्षी को देने की बात करते थे।
इससे अभिषेक और उसके पिता के बीच विवाद होता था। अभिषेक को लगता था कि अश्वनी की तरह ही उसे भी कहीं अगर पिता ने बेदखल कर दिया तो वह कहीं का नहीं रहेगा। इसलिए उसने पड़ोस में दुकान चलाने वाले सनी गुप्ता निवासी मुट्ठीगंज से मेलजोल बढ़ाया।
रविवार दोपहर उसने सनी को अपनी दुकान में बुलाया। दोनों ने यहां बैठकर बातचीत की। इसके बाद दिन ढलते ही दूसरी मंजिल पर जाकर वीरेंद्र, अनीता व मीनाक्षी के सिर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी।
अलमारी में रखे करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण लूट लिया। दोनों नीचे दुकान में आए और यहां आभूषणों का बंटवारा करने लगे। अभिषेक ने सनी को थोड़े ही आभूषण दिए, जिसे लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।
इसी बीच सनी बाहर निकला और लोहे की रॉड लेकर आया। अचानक उसने अभिषेक के सिर पर प्रहार कर दिया। एक के बाद एक कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके चेहरे पर केमिकल डाला और भाग निकला।
मंगलवार देर रात पुलिस ने जब सनी गुप्ता को पकड़ा और पूछताछ की तो यह सारी कहानी सामने आई। सनी ने पुलिस को बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अमीर बनना चाहता था।
अभिषेक ने उसे लूट के आभूषणों के साथ ही संपत्ति में भी कुछ हिस्सा देने की बात कही थी, जिस लालच में वह आ गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad