प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनानगर में घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की सर कूंच कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच मे जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटा गाँव निवासी राजेश कुमार प्रजापति पुत्र अगम लाल प्रजापति की बुधवार की सुबह भोर मे लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच मे ईंट-पत्थरों से सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस जांच मे जुटी हुई है।

