सपा जनों ने पार्टी कार्यालय में बैठक कर पुलिसिया करतूत की किया निंदा
भाजपा लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी: सपा
प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के गंगापार इकाई के जिलाध्यक्ष अनिल यादव को शुक्रवार की आधी रात पुलिस ने हॉउस अरेस्ट कर लिया। बता दें कि महंगाई, किसानों कि समस्याओं, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, महिलाओ पर आये दिन हो रहे अत्याचार, लूट, हिंसा आदि मुद्दे को लेकर शनिवार 12 जून को उप जिलाधिकारी हंडिया कार्यालय में प्रदर्शन करके महामहिम राज्य पाल को सम्बोधित ज्ञापन देने की तिथि नियत की गई थी।इसके लिए पार्टिके विधानसभा अध्यक्ष बृज लाल यादव द्वारा प्रशासन को पत्र लिखकर अनुमति देनेकी मांग की गई थी।
नियत तिथि के पूर्व 11/12जून की रात में ही सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के आवास शांतिपुरम फाफामऊ में थर वई थाने की पुलिस ने आवास को घेर लिया। पुलिस द्वारा सपा के कार्यक्रम को रोके जाने के लिए दबाव बनाया गया।
खबर पाकर मौके पर एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, अमर नाथ मौर्य, दूध नाथ पटेल, शांति प्रकाश पटेल, संगम लाल मौर्य, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, आदिल हमजा, रवि मिश्रा, राजू पासी , रंग बहादुर पटेल आदि दर्जनों नेता मौके पर पहुँच गए।
सपा नेताओं के दबाव पर पुलिस सुबह 10बजे चली गई।
आज़ पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक करके पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को ख़त्म करना चाह रही है। जन समस्याओं को लेकर शांति पूर्ण तरीके से किये जारहे आंदोलन, ज्ञापन कार्यक्रम की अनुमति न देना अघोषित इमरजेंसी है।
बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल यादव,विधायक हाकिम लाल बिन्द,पंधारी यादव,पप्पू लाल निषाद, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,राम मिलन यादव,दान बहादुर मधुर, बृजलाल यादव,कमला यादव,जीत लाल पासी, राम अचल,सुमन शर्मा,राजेश पासी,आर एन यादव,देवीलाल,सचिन श्रीवास्तव,त्रिभुवन, मकबूल हसन,बेनी माधव विश्व कर्मा,सुरेश कुमार यादव, श्रीपति यादव, आदि मौजूद रहे।
