Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सीएम योगी विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन संग विकास कार्याें की करेंगे समीक्षा

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विंध्यधाम में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद अष्टभुजा डाक बंगले में लोक निर्माण विभाग द्वारा विंध्याचल मंडल सहित जनपद के विंध्याचल में कराए जा रहे कार्याें व विकास कार्य की समीक्षा करेंगे। 
जारी प्रोटोकाल के अनुसार मुख्यमंत्री प्रात: 11.10 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से रवाना होकर विंध्याचल हेलीपैड पर प्रात: 11.30 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद 11.35 से 11.55 बजे तक विंध्याचल में दर्शन पूजन, निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अष्टभुजा डाक बंगले में विंध्याचल मंडल में लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद सहित विंध्याचल में कराए जा रहे कार्याें की समीक्षा करेंगे। साथ ही लोक निर्माण विभाग के नए कार्याें की समीक्षा भी करेंगे। हालांकि अपरान्ह एक बजे से 1.30 बजे तक आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री एक बजकर 40 मिनट पर विंध्याचल हेलीपैड से रवाना होंगे।
पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद आगमनव भ्रमण के मददेनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। विंध्याचल में क्षेत्र हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा-व्यवस्था ड्यूटी में लगे जनपदीय व बाह्य जनपद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, पीएसी बल के अधिकारी व कर्मचारी की ब्रीफिंग की गई।
उच्चतम सुरक्षा श्रेणी को देखते हुए ड्यूटी व रूट व्यवस्था के बारे में बिंदुवार जानकारी दी गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभिन्न प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारीगण को पूर्ण सतर्कता व मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करने का निर्देश दिया। सीडीओ विशाल कुमार, एसपी आपरेशन राज कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षक कैशलेस चिकित्सा का वाराणसी से आठ जुलाई को शुभारंभ करेंगे। साथ ही डीबीटी के माध्यम से बच्चों कोे ड्रेस खरीदने के लिए धनराशि भेजेंगे। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से जनपद में 5466 शिक्षक, 442 अनुदेशक, 2391 शिक्षामित्र, 5307 रसोईया, 140 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित 13746 कार्मिक लाभांवित होंगे। कार्मिक प्रतिवर्ष पूरे परिवार का पांच वर्ष तक चिकित्सा लाभ ले सकेंगे। साथ ही कक्षा एक से आठ तक के 2,21,336 में से 1,82,975 बच्चों के अभिभावकों के खाते में ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर आदि खरीदने के लिए डीबीटी से 1200 रुपये प्रति की दर से धनराशि भेजेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad