प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले के कई तहसीलों के उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उक्त तबादला किया गया है।
शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय से लिस्ट जारी हुई है। मेजा एसडीएम अजीत प्रताप सिंह बनाए गए, कोराँव एसडीएम रहे संदीप तिवारी को एसडीएम करछना बनाया गया है। श्रीमती नंदनी शाह को एसडीएम हंडिया बनाया गया है। ठाकुर प्रसाद को कोराँव व हीरालाल सैनी को फूलपुर एसडीएम बनाया गया।

