Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)।  विधायक कोरांव राजमणि कोल की अध्यक्षता व जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में गुरूवार को संगम सभागार जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति, जिला मिशन समिति व वाटरशेड सेल कम डाटा सेंटर की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारम्भ में के0के0 सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी-फूलपुर द्वारा गत वर्ष में कराये गए कार्यों की प्रगति से अवगत कराया साथ ही साथ वर्तमान वित्तीय वर्ष में कराये जाने वाले कार्यो का प्रस्ताव रखा गया, प्रस्ताव के दौरान खेत तालाब योजना अन्तर्गत खेत तालाब निर्माण कार्य, किसान समृद्वि योजना अन्तर्गत 400 हे0 मे बीहड़ बंजर भूमि सुधार, डब्लू0डी0सी0 योजनान्तर्गत भूमि संरक्षण से सम्बन्धित कार्यो के साथ अन्य कार्य कराने का प्रस्ताव रखा गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लाभार्थी चयन हेतु पारदर्शिता बनाये रखने के निर्देश दिया गया। समिति द्वारा उक्त प्रस्ताव पर विचार करते हुए सहमति व्यक्त की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, उप कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण अधिकारी फूलपुर, जिला कृषि अधिकारीके साथ-साथ विभाग से सम्बन्धित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad