प्रयागराज (राजेश सिंह)। नारकोटिक्स से सम्बन्धित माल विनष्टीकरण हेतु यमुनानगर जोन में चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन दहन” के तहत शनिवार को नारकोटिक्स टास्क फोर्स अपराध शाखा, थाना नैनी व थाना औद्योगिक क्षेत्र की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा कुल 1115.95 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ गांजा (थाना नैनी से संबंधित 892.85 किग्रा तथा थाना औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित 223.100 किग्रा, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 5,57,97,500/- रुपये है) को विनष्टीकरण (दहन) किया गया । विदित हो कि पूर्व में थाना नैनी व थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के तस्करों पर कठोर प्रहार करते हुए भारी मात्रा में उक्त अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी की गई थी तथा संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई थी । इस संबंध में थाना नैनी व थाना औद्योगिक क्षेत्र पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । बरामद मादक पदार्थ को विधिक प्रक्रिया के तहत विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) परीक्षण हेतु भेजा गया था । प्राप्त परीक्षण परिणाम में बरामद माल के अवैध एन0डी0पी0एस0 पदार्थ (गांजा) होने की पूर्णतः पुष्टि हुई है । इस अभियोग में थाना नैनी व थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा गहन विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है । बरामदशुदा इस भारी मात्रा के अवैध मादक पदार्थ के समूल निस्तारण हेतु कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष धारा-52A एन0डी0पी0एस0 एक्ट की विधिक कार्यवाही पूर्ण करवाई गई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के पश्चात, अग्रिम कार्यवाही के क्रम में डीजीपी एवं पुलिस महानिरीक्षक, एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (IGNTF) से विनष्टीकरण हेतु विधिवत अनुमति प्राप्त की गई । सम्पूर्ण कार्यवाही में एन0डी0पी0एस0 एक्ट 2022 के अद्यतन प्राविधानों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त द्वारा एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था । जिसके क्रम में शनिवार को 06 घंटे की कड़ी मेहनत से इसी उच्च स्तरीय कमेटी के समक्ष तथा उनकी कड़ी निगरानी में सम्पूर्ण 1115.95 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा को भारी सुरक्षा घेरे के बीच वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मान्यता प्राप्त कर दहन (जलाकर नष्ट) कर दिया गया ।
विनष्टीकरण प्रकिया में मौजूद उच्चाधिकारी/कर्मचारियों का विवरण
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय,अपर पुलिस उपायुक्त अपराध,सहायक पुलिस आयुक्त करछना सुनील कुमार सिंह प्र0नि0 बृजकिशोर गौतम थाना नैनी,थानाध्यक्ष कमलेश पटेल औद्योगिक क्षेत्र,उ0नि0 सुरेश गिरि, प्रभारी नार्कोटिक्स टाक्स फोर्स,उ0नि0 सचिन देव वर्मा,उ0नि0 सोहराब अहमद,उ0नि0 उत्कर्ष सिंह,उ0नि0 कुलदीप उपाध्याय,उ0नि0 मनोज सिंह,हे0मु0 अशोक कुमार यादव, है0मु0 अमित कुमार सिंह, हे0मु0 राहुल चतुर्वेदी,
हे0का0 वीरेन्द्र सिंह,का0मु0 राजकुमार सिंह, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
