Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: तीन दिन से लापता युवक की लाश कुएं में मिली, पुलिस ने नहीं दर्ज की थी गुमशुदगी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के नवाबगंज थाने के आनापुर चौकी अंतर्गत भवानीपुर गांव के समीप शनिवार सुबह एक युवक की लाश कुएं में देखी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह लाश क्षेत्र के पारसपुर भगदेवरा निवासी सूरज कुमार (40) की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कुएं में पानी भरा जा रहा है। लाश उतराने के बाद बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद ही शव की शिनाख्त हो सकेगी। फिलहाल परिजनों ने कोहराम मचा हुआ है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के पारसपुर भगदेवरा गांव निवासी सूरज कुमार (40) प्रयागराज शहर में कोई काम धंधा करते थे। रोज वह घर से प्रयागराज आते थे और शाम को लौटते थे। 29 जून को वह शहर के लिए निकले लेकिन शाम तक घर नहीं आए। उनकी पत्नी सोनाली देवी तबीयत खराब होने के कारण मायके में थीं। पति के लापता होने की सूचना पर उन्होंने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दियाा। सोनाली का आरोप है कि कई बार चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। जिससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान होकर सूरज की खोजबीन हर संभावित स्थान पर करने में जुटे थे।
इसी बीच शनिवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के एक सूखे कुएं में एक युवक की लाश देखी गई। जानकारी होने पर सूरज के परिजन वहां पहुंचे और बिलखने लगे। उनका कहना था कि यह लाश सूरज की ही है। पुलिस ने अगर समय से खोजबीन की होती तो सूरज की मौत नहीं होती। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार कुआं 50 फीट गहरा है। उसमें किसी युवक लाश दिखाई दे रही है। कुएं में पानी भरा जा रहा है। शव उतराने के बाद उसे निकाला जाएगा। इसके बाद ही शव की शिनाख्त हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad