Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जनसुनवाई के मुद्दे पर मेजा और करछना एसीपी की सक्रिय कार्यशैली बनी मिसाल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के करछना और मेजा सर्किल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर जोगेंदर कुमार और डीसीपी विवेक चंद्र यादव के निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। करछना के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुनील कुमार सिंह और मेजा के सहायक पुलिस आयुक्त बृजेश पाठक नियमित रूप से अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता की शिकायतें सुन रहे हैं। जनसुनवाई के दौरान आने वाली शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad