Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: यमुना नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में डूबा किशोर, शव बरामद

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनापार में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर स्थित मां शीतला धाम मेले में सुबह यमुना नदी में स्नान करते समय 14 वर्षीय किशोर डूब गया। काफी तलाश के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नैनी थाना क्षेत्र के डांडी गांव निवासी पूर्णवासी भारतीय अपनी पत्नी गीता और 14 वर्षीय इकलौते बेटे रितिक के साथ सोमवार सुबह मां शीतला धाम में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। परिवार पहले यमुना नदी में स्नान करने पहुंचा। उस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी में स्नान कर रहे थे और किनारे नावें भी लगी थीं। 
बताया गया कि रितिक एक नाव पर चढ़ गया और वहीं से यमुना में कूदकर स्नान करने लगा। उसे तैरना नहीं आता था। बरसात के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और पानी की गहराई का उसे अंदाजा नहीं लग सका। देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर घूरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मेले में भारी भीड़ और जाम के कारण किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका पहुंचाने में देर हो गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को घर लेकर चले गए। मृतक चार बड़ी बहनों मे अकेला था। वह कक्षा सात का छात्र था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad