प्रयागराज (राजेश सिंह)। अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। अतीक के पांच बेटों में सबसे छोटा अबान था। सबसे बड़ा उमर और दूसरे नंबर का अली जेल में बंद हैं।
तीसरे नंबर का असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। उमेश पाल हत्याकांड को उसी ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। चौथे नंबर पर अहजम है, जो कि लंबे समय से फरार चल रहा है।
दरअसल, एक वैवाहिक समारोह में शामिल अबान के वीडियो के बैकग्राउंड में धमकी भरा गाना बज रहा था। गाना था, ‘सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी, हम दिल रखते हैं और असलहा भी, तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम...’। इसको लेकर पहली बार अबान पर धूमनगंज थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था।
24 फरवरी 2023 को उमेश पाल हत्याकांड हुआ था। इससे पहले देवरिया जेल कांड में सबसे बड़ा बेटा उमर दो साल तक फरार रहने के बाद 2022 में साल अदालत में सरेंडर करने पर लखनऊ की जेल में बंद कर दिया गया। दूसरा बेटा अली करेली थाने में पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में जुलाई 2022 में समर्पण करने के बाद नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
तब से वह नैनी जेल की सलाखों के पीछे है। तीसरा बेटा असद अधिवक्ता उमेश पाल को गोलियां मारने के बाद फरारी काटने के दौरान झांसी में शूटर गुलाम के साथ मारा गया था। पांचवें बेटे अबान की हादसे में मौत हो गई।
बता दें कि अबान अहमद जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने के लिए जा रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे पर डिवाइडर से कार टकराई और हादसा हो गया। हादसे में एक और साथी सोनू की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं।
