Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: रेल पटरी पर मिला लड़का-लड़की का शव, प्रेम-प्रसंग में ट्रेन के आगे कूदने की आशंका

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के घूरपूर थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में रेल पटरी पर एक किशोरी और किशोर का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। दोनों की पहचान पड़ोस गांव बसवार के किशोर और किशोरी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक प्रेम प्रसंग में दोनों ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। देर रात दोनों का शव पटरी पर देखा गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad