जिलाधिकारी व सीडीओ की पहल पर आयोजन
प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के निर्देश के क्रम में शनिवार को मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता विकास विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय तथा ईश्वर शरण आश्रम, सलोरी के कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी।
अधिकारियों की देख-रेख में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रामशंकर पटेल एवं क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी श्री शिव कुमार यादव की देख-रेख में किया गया।
स्वास्थ्य सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मौके पर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
एथलेटिक्स और फुटबॉल बना आकर्षण का केंद्र
खेल-कूद में मुख्य रूप से एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें -
- 100 मीटर दौड़
- 200 मीटर दौड़
- 400 मीटर दौड़
- ऊंची कूद
इसके साथ ही बच्चों के बीच रोमांचक फुटबॉल मैच का भी आयोजन कराया गया।
बच्चों में दिखा खेल के प्रति उत्साह
इस प्रकार के आयोजन के बाद बच्चों में खेल के प्रति विशेष उत्सुकता देखी गई। बच्चों को खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का पाठ सीखने को मिला। प्रतियोगिता के समापन पर सभी बच्चे काफी खुश और उत्साहित नजर आए।
