प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में हर तरफ पानी ही पानी, पूरे शहर में जलभराव से काफी किरकिरी हुई। मेयर से लेकर प्रशासनिक अफसरों के कामों पर सवाल उठे। हाईकोर्ट ने फटकारा तो अफसरों को दो दिन पेश होकर सफाई देनी पड़ी। मेयर, डीएम और नगर आयुक्त सड़क पर उतरे।
अब डीएम मनीष वर्मा ने शहरियों से भावुक अपील की है। उनका कहना है कि शहर के नाले, नालियों में गद्दे, बाल्टी, कूड़ा और घर के सामान फेंके जाने से स्थिति खराब हुई। घरेलू उपयोग वाले सामान नाले नालियों में फंसे हैं। ऐसा न करें। कूड़ा, सामान कूड़ा गाड़ियों में ही डालें। जानिए डीएम ने क्या अपील की…
जॉर्जटाउन, सोहबतियाबाग आदि इलाकों में जलभराव की ठीक हो गई है। डेनेज वगैरह चोक पॉइंट्स काफी हद तक चिन्हित किए गए और उन्हें क्लियर कराया गया है। लेकिन सबसे आश्चर्यजनक तथ्य ये निकलकर आ रहा है कि जो नाले पानी बहने के लिए होते हैं, उनमें बड़े-बड़े गद्दे, बाल्टी और ऐसे सामान मिल रहे हैं जो घरेलू उपयोग के होते हैं और वो नाले में फंसे हुए थे।
मैं अपील करता हूं जनपदवासियों से कि जो घर का यूज्ड आइटम हो, उसको नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी है, उसी में डालें और उसको सड़क पर ना फेंक दें। क्योंकि सड़क पे जो फेंका जाता है वह नाले में जाकर फंस जाता है। हम ऐसे जितने भी पॉइंट्स हैं उनको क्लियर कर रहे हैं।
हमारी जो स्वास्थ्य विभाग की टीम है, नगर निगम की टीम है, वो भी इन क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर छिड़काव, फॉगिंग इत्यादि सुनिश्चित करा रही है। आशा और एएनएम की टीम भी लगी हुई हैं। ऐसे लोग जिनके घरों में पानी घुस गया था या जो कचरा कहीं पे रह गया था, कोई संक्रमण ना फैले, इसके लिए भी व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
