Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज शहर में दौड़ेगी एसी डबल डेकर बस, न्यूनतम किराया 20 रुपये

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहरवासियों को मेट्रो जैसी आधुनिक तर्ज पर डबल डेकर बस में सफर करने का रोमांच मिलेगा। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने इस हाईटेक बस का सफल ट्रायल पूरा कर लिया है। शुरुआती चरण में बस का संचालन सिविल लाइंस से अलोपी बाग के बीच किया जाएगा। यह वातानुकूलित (एसी) डबल डेकर बस आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें कुल 65 सीटें बनाई गई हैं।
यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए बस के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन की सुविधा भी दी गई है। रोडवेज प्रशासन ने इसका न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये तय किया है, जो आम जनता के बजट में पूरी तरह फिट बैठता है। फिलहाल मुख्यालय से केवल एक ही बस मिली है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार जल्द ही इसे नियमित रूट पर उतार दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad