प्रयागराज (राजेश सिंह)। कमिश्नरेट में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अब अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। आज देर शाम एसीपी सुनील सिंह ने मेडिकल चौराहा, सिविल लाइंस समेत शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई।
प्रयागराज कमिश्नरेट की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एसीपी सुनील कुमार सिंह सक्रिय नजर आए। उन्होंने आज देर शाम शहर के कई प्रमुख इलाकों का निरीक्षण किया।
एसीपी सुनील कुमार सिंह ने मेडिकल चौराहा, सिविल लाइंस समेत तमाम शहर के इलाकों में पहुंचकर यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं को देखा और ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखी।
निरीक्षण के दौरान एसीपी ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और नियमों की अनदेखी न करें।
एसीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी व्यक्ति द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता लगातार देखने को मिल रही है।
