प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर में मंगलवार को बड़ी वारदात हुई। शाहगंज थाना क्षेत्र में प्रयागराज जंक्शन के पास तीन दिव्यांग की हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
शाहगंज थाना क्षेत्र के लीडर रोड स्थित एक वहान शोरूम के बगल स्थित गढ़ी कला मुहल्ले में दो महिला और एक युवक रहते थे। तीनों दिव्यांग थे। उनको मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या कितने और क्यों की, मरने वालों के नाम-पता का पुलिस पता लगा रही है। तीनों किराए के मकान में रहते थे और भीख मांग कर गुजारा करते थे।

