प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में ऋण परक योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सी०एम० युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत की प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिये गये कि खराब प्रगति वाले बैकों के क्षेत्रीय प्रबन्धक के साथ एक बैठक आयोजित की जाय। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिये गये कि एक जनपद एक व्यंजन जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति की एक बैठक आहूत कर ली जाय। उद्योग बन्धु समिति की बैठक में जनपद प्रयागराज के उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराया गया।
पांच बिन्दुओं के प्रकरण पर आर०एम० यूपीसीडा द्वारा अद्यतन प्रगति से समिति को अवगत कराया गया कि कैफेटेरिया या कम्युनिटी हाल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, औद्योगिक क्षेत्र में पूर्णकालिक एम्बुलेंस एवं फायर की व्यवस्था हेतु सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी में भूमि का आवंटन कर दिया गया है। मे० दरबारी इण्डस्ट्रीज के प्रकरण पर विद्युत नोडल द्वारा स्पष्ट उत्तर न दिये जाने के कारण प्रकरण के सम्बन्ध में एम०डी० विद्युत विभाग को पत्र प्रेषित कराने एवं इकाई के साथ अलग से बैठक आहूत कराये जाने के निर्देश दिये गये। शरद टण्डन उपायुक्त उद्योग द्वारा बैठक का संचालन किया गया।
बैठक में अधिशासी अभियन्ता विद्युत नोडल, आर०एम० प्रदूषण विभाग, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत नैनी, सहायक जिला अग्रणी प्रबन्धक, आर०एम० यूपीसीडा, इत्यादि बैठक मे प्रतिभाग किया गया एवं औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी विनय टण्डन, चौम्बर आफ कामर्स, डा० जी०एस० दरबारी, राजीव नैयर, नैनी इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन नैनी, नटवर लाल,अनुराग मिश्रा उद्यमी, सहायक आयुक्त उद्योग सारिका सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेश कुमार यादव, सहायक प्रबन्धक एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा उद्यमी उपस्थित रहे।
