प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर तहसीलवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। बैठक में जिलाधिकारी ने पांच साल एवं तीन साल से अधिक पुराने वादो सहित अन्य राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों को शीर्ष प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए उन्हें शून्य किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्विवादित वरासत से सम्बंधित प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित किए जाने एवं दाखिल खारिज के बाद खतौनी में अमलदरामद की कार्यवाही प्राथमिकता पर करते हुए ऐसे सभी प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाये तथा खराब कार्य करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की सुनिश्चित किया जाये। नायब तहसीलदार करछना, नैनी, फूलपुर दक्षिणी को दाखिल खारिज में अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी और अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के लिए अभी तक जहां पर जमीन उपलब्ध नहीं हो पायी है, सम्बंधित उपजिलाधिकारी तत्काल जमीन की उपलब्धता कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैठक में राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को राजस्व से सम्बंधित लम्बित प्रकरणों को प्रत्येक दशा में निर्धारित समयसीमा में निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अंश निर्धारण संशोधन से सम्बंधित आवेदन पत्रों को अभियान चलाकर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, सभी अपर जिलाधिकारी, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
