Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: हाइटेक सिटी के पास अज्ञात डंपर ने मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौत, रीवा के रहने वाले थे मृतक


SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइटेक सिटी चौराहा, यूनाइटेड चौकी के पास सन भीम स्कूल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह हुआ। 

मृतकों की पहचान माया (उम्र 30 वर्ष) पत्नी बचनु और उनके 4 वर्षीय बेटे काटरवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से बिलुहूवी, शाहपुर, जिला रीवा, मध्यप्रदेश के रहने वाले थे।

परिजनों के अनुसार पूरा परिवार पिछले करीब 4 साल से हाइटेक सिटी में रहकर लेबर-मिस्त्री का काम करता था। आज सुबह किसी काम से सड़क किनारे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात डंपर की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नो-एंट्री में घुसा डंपर, पानी लेकर लौट रही मां-बेटे को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

यमुनानगर औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाइटेक सिटी चौराहा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नो-एंट्री में शहर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने सड़क पार कर रही महिला और उसके 4 साल के मासूम बेटे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad