Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मांडारोड: डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

SV News

मांडारोड, प्रयागराज (अनिल यादव)। थाना मांडा क्षेत्र के दिघिया और ऊंचडीह के बीच मुगलसराय से कानपुर जाने वाली डीएफसीसी रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आशु (20) पुत्र राधेकृष्ण निवासी राजापुर, भारतगंज, थाना मांडा के रूप में हुई है। उसका शव डीएफसीसी रेलवे की अप लाइन पर खंभा नंबर 232/19-21 के समीप पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दिघिया अक्षय सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी अक्षय सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad