प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस आयुक्त के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बड़ी पहल की गई। रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर अपर पुलिस उपायुक्त नगर/सहायक नोडल मिशन शक्ति द्वारा उन पारिवारिक प्रकरणों (पति-पत्नी विवाद) में सुलह कराने के बाद पीड़िता और उनके अभिभावकों/परिजनों को सम्मानित किया गया, जो मिशन शक्ति केंद्र द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारित किए गए थे। इसी क्रम में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, जगदीशपुर चंधन, कौड़ीहार में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स/क्राइम, बाल समाज कल्याण अधिकारी और अभ्युदय योजना के कोऑर्डिनेटर द्वारा बालिकाओं को उच्च शिक्षा और कैरियर गाइडेंस दिया गया।
इस दौरान महिलाओं/बालिकाओं को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं सुकन्या समृद्धि, वृद्धा/विधवा पेंशन, उज्ज्वला, सामूहिक विवाह, बीसी सखी, स्वयं सहायता समूह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, कन्या सुमंगला योजना, अभ्युदय योजना* और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 1076, 102, 108, 1930 के बारे में भी जागरूक किया गया।
तीनों जोन में कार्यक्रम
जोन नगर सेंट्रल एकेडमी झूंसी, अलोपी शंकरी मंदिर दारागंज, पूरामुफ्ती, पीवीआर मॉल सुभाष चौराहा, महिला थाना, कोतवाली, खुशरुबाग खुल्दाबाद, शाहगंज, करेली, कीडगंज, एयरपोर्ट, शिवकुटी, जॉर्जटाउन, कैंट। जोन गंगानगर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी गोहरी फाफामऊ, SBI, रेड ईगल पब्लिक स्कूल उतरांव, मऊआइमा, सरायममरेज, डॉ. राधारमण मिश्र लॉ कॉलेज बहरिया, मदर टेरेसा हंडिया, सोरांव, सरायइनायत, हरैया आनापुर नवाबगंज, थरवई बाजार, फूलपुर।
जोन यमुनानगर कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज मेजा, शंकरगढ़, बारा खास, लॉर्ड बुद्धा स्कूल मांडा, खजुरी कोरांव, गोइसरा लालापुर, सिरहिर खीरी, औद्योगिक क्षेत्र, करछना। एंटी रोमियो और महिला बीट पुलिस द्वारा नवरात्रि में मंदिरों, मेलों, स्कूल-कॉलेज, चौराहों पर फुट पेट्रोलिंग और महिला चौपाल लगाकर सघन अभियान चलाया गया।

