प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रयागराज शहर के सलोरी मोहल्ले में रह रहे अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गत 15अक्टूबर को गोली मार कर की गई दिन दहाड़े हत्या मामले में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल,प्रदेश कार्यालय में निर्वाचन का कार्य देख रहे प्रदेश सचिव के के श्रीवास्तव सहित स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों ने मंगलवार को मृतक अधिवक्ता की पत्नी श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, पुत्रियां वैष्णवी एवं वैशाली सहित मौजूद रिश्तेदारों से उनके घर जाकर मुलाकात की।पीड़िता अधिवक्ता की पत्नी एवं बेटियों ने जमीनी विवाद को लेकर दिन दहाड़े हुई हत्या की घटना रो- रो कर बयान किया तथा अभी तक किसी भी तरह की सरकारी मदद न मिलने के प्रति गुस्सा एवं आक्रोश भी जताया।
पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बधाते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एवं प्रदेश सचिव के के श्रीवास्तव ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय दिलाने में हर संभव मदद करेगी। नेता द्वय ने परिजनों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मिलाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अन्य नेताओं में जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, महासचिव रविंन्द्र यादव एडवोकेट, सपा मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव मयंक श्रीवास्तव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव शौर्य दीप सचिन श्रीवास्तव,अजीत श्रीवास्तव,रामू दादा,पूर्व पार्षद रोचक दरबारी, अजय कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र श्रीवास्तव,पियूष श्रीवास्तव,राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव,सुधा यादव,संजय श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, रविंन्द्र यादव,नाटे चैधरी,अम्बुज मिश्रा, दिलीप यादव, संजय बारी,आदि मौजूद रहे।
