Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जिलाधिकारी ने आकांक्षात्मक बहरिया-कोरांव के केंद्रीय प्रभारी अधिकारियों के साथ की बैठक

sv news


विकासखंड कोरांव में टैप वाटर कनेक्शन के कार्य प्रगति की ली जानकारी, शीघ्रता से कार्यों को पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश

पीएचसी रामगढ़ कोरांव में नियमित चिकित्सक, दवाइओं सहित सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें

प्रयागराज (राजेश सिंह)। आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार नीति आयोग द्वारा  चयनित आकांक्षात्मक विकासखंड बहरिया एवं कोरांव के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सुभाष चंद्र-निदेशक मत्स्य पालन डेरी एवं पशुपालन विभाग भारत सरकार की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में निर्धारित सूचकांकों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह उपस्थित रही।

sv news

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने समीक्षा बैठक में गत क्षेत्र भ्रमण में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। गत भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दिए। उनके द्वारा लगाए गए टीएचआर प्लांट के क्रियान्वयन एवं डिजिटल लाइब्रेरी पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। आकांक्षात्मक विकासखंड कोरांव में टैप वाटर कनेक्शन के संबंध में अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण से जानकारी ली, जिसके क्रम में अवगत कराया गया कि कार्य प्रगति पर है माह दिसंबर 2026 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। बहरिया में भी अवशेष टैप कनेक्शन पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

 कोरांव विकासखंड में स्थित पीएचसी रामगढ़ कोरांव में भ्रमण के दौरान डॉक्टर की उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया की आपातकालीन ड्यूटी के कारण वहां पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहते हैं इस सम्बंध में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्वयं भ्रमण करते हुए वहां के सभी अभिलेख एवं आधारभूत सुविधा के साथ-साथ दवाइओं की भी उपलब्धता सुनिश्चित करायें। इस संबंध में जिलाधिकरी द्वारा निर्देशित किया गया कि रामगढ़ पीएचसी पर प्रत्येक दशा में नियमित चिकित्सक की तैनाती की जाए।

 शिक्षा के सूचकांकों के संबंध में भी प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि कार्य योजना बनाकर सभी सूचकांक में मानक के अनुसार प्रगति सुनिश्चित की जाए। पोषण की उपलब्धता नियमित रूप से  होती रहे जिससे ससमय लाभार्थियों को उनका लाभ मिल सके साथ ही आंगनबाड़ी शौचालय की भी स्थिति में सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग के सूचकांकों की प्रगति हेतु कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन किया जाए। बीएसएनल द्वारा भारत नेट योजना अंतर्गत लाइव कनेक्शन के संबंध में सभी पंचायत भवनों में लाइव कनेक्शंस किए जाने हेतु निर्देशित किया।

 जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आकांक्षात्मक विकासखंड में प्रत्येक दशा में मानक के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है, जिससे केंद्रीय प्रभारी अधिकारी के आगामी भ्रमण तक सूचकांकों की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप हो। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकार,  मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उपनिदेशक कृषि एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ सूचकांक से संबंधित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad