Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा पर बांटे 501 तुलसी के पौधे

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ ने दयाराम बाल विद्यालय परिसर में तुलसी के पौधे बांटे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों को 501 पौधे मुफ्त दिए गए। यह आयोजन ‘हर घर तुलसी, हर घर संस्कृति’ अभियान के तहत किया गया।

अभियान का उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। प्रदेश अध्यक्ष सुशील मिश्र के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में लोगों से घरों में तुलसी लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई।

तुलसी को बताया संस्कृति और पर्यावरण का प्रतीक

प्रदेश अध्यक्ष सुशील मिश्र ने कहा कि तुलसी का पौधा भारतीय सनातन संस्कृति और परंपरा में विशेष महत्व रखता है। यह औषधीय गुणों वाला पौधा होने के साथ आस्था, आरोग्य, सकारात्मक ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक भी है।

उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए परिवारों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाने की कोशिश की जा रही है। लोगों से अपील की गई कि वे घरों में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करें।

पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में लोगों ने बांटे गए पौधों की देखभाल करने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ व हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष वर्मा, उपाध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजक प्रियम श्रीवास्तव, अनित तिवारी, सुशील कनौजिया, विनोद वर्मा, ऋषभ शुक्ला और विवेक मिश्रा मौजूद रहे। विद्यालय के शिक्षक और क्षेत्र के नागरिकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

प्रतापपुर के पकरी गांव के निवासी हैं सुशील मिश्र

संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील मिश्र प्रयागराज के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के पकरी गांव के निवासी हैं। इनपुट के मुताबिक, वे समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad