Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्रा से दबंगई

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पढ़ने वाली एक अनुसूचित जाति की छात्रा से प्रॉक्टर, प्रोफेसर के सामने बदसलूकी करने और फिर मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ने की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर कर्नलगंज थाने की पुलिस ने परास्नातक के छात्र अंकुर सिंह के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।

सिविल लाइंस में रहना वाला एक व्यक्ति प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी बेटी ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा का कहना है कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह कॉलेज के अपने डिपार्टमेंट में जा रही थी। तब गेट के सामने प्रॉक्टर, प्रोफेसर के साथ अंकुर सिंह, विशाल, लकी, हर्षित समेत कई अन्य लोग खड़े थे।

आरोप है कि अंकुर ने उसे देखते ही जातिसूचक गाली देते हुए बुलाया और बहस करने लगा। छात्रा ने जब प्रॉक्टर से हस्तक्षेप करने के लिए कहा तो वह अंकुर को कुछ कहने की बजाय उसे ही डांटने लगे। इसका विरोध करने पर अंकुर बाल पकड़कर मारने लगा।

खींचते हुए कैंपस के अंदर ले जाने की कोशिश की। दोबारा विरोध करने पर पिटाई की और कपड़े फाड़ते हुए निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर सहेलियों ने उसे आरोपित के चंगुल से छुड़ाया, तब जाकर इज्जत व जान बच सकी। इस घटना से सहमी छात्रा ने सहेलियों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी।

इंस्पेक्टर कर्नलगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा का कहना है कि छात्रा की तहरीर पर परास्नातक के छात्र अंकुर के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्र और छात्रा के बीच वाट्सएप पर चैट को लेकर कुछ विवाद हुआ था। वास्तविकता का पता लगाते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad