Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर की समीक्षा

sv news
प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में कर-करेत्तर की समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। समीक्षा में स्टाम्प, आबकारी, परिवहन, विद्युत, खनन, मण्डी, बाट-माप विभाग सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाये जाने एवं आर0सी0 की वसूली सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव एवं बाट-माप अधिकारी के राजस्व वसूली की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष अत्यधिक कम पाये जाने पर उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा उनका वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली करने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आबकारी एवं परिवहन विभाग के राजस्व वसूली की मासिक प्रगति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को प्रवर्तन की कार्यवाही मे तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को शराब की दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं यह सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है कि कोई भी शराब की दुकान के बाहर सड़क पर खड़े होकर मदिरापान न करने पाये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि निरीक्षण में यदि किसी भी शराब की दुकान के बाहर सड़क पर मदिरापान करते हुए कोई पाया जाता है, तो सम्बंधित दुकानदार को लाइसेंस निरस्त करने की नोटिस जारी करने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, सभी अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad