Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गुर्दे से 16 सेमी का दुर्लभ व फटा हुआ ट्यूमर निकाला, एसआरएन के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर 55 वर्षीय महिला को नया जीवन दिया। महिला के दाहिने गुर्दे में 16 सेंटीमीटर का दुर्लभ ट्यूमर फट गया था, जिससे लगातार रक्तस्राव हो रहा था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक ऑपरेशन कर उसकी दाहिनी किडनी निकाल दी। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर है और तेजी से सुधार हो रहा है।

प्रतापपुर की 55 वर्षीय महिला के गुर्दे से 16 सेंटीमीटर का दुर्लभ और फटा हुआ ट्यूमर निकालकर डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। ‘रीनल एंजियोमायोलिपोमा’ नामक इस ट्यूमर के फटने से महिला के शरीर में अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। दो घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन में महिला की दाहिनी किडनी निकालनी पड़ी। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसमें सुधार हो रहा है।

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में 21 नवंबर को एक महिला कमर के दाहिने हिस्से में तेज दर्द की शिकायत लेकर आई। इससे पहले उसने अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी। इसमें गुर्दे में बड़ी गांठ होने का पता चला था। रविवार को सीटी स्कैन कराने पर पता चला कि 16 सेंटीमीटर का ट्यूमर फट चुका है।

रेडियोलॉजी विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्थिति में इंटरवेंशनलध्रेडियोलॉजी प्रक्रिया से ट्यूमर का रक्तस्राव रोकना या उसे सुखाना संभव नहीं था। ऐसे में डॉक्टरों ने सोमवार को तत्काल सर्जरी करने का फैसला किया।

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि महिला की किडनी खून के बड़े थक्के से घिरी हुई थी। चिकित्सा विज्ञान में इस स्थिति को ‘पेज किडनी’ कहा जाता है। इसके कारण महिला का रक्तचाप भी काफी बढ़ गया था। ट्यूमर गुर्दे के ऊपरी हिस्से में था और फटने के कारण लगातार रक्तस्राव हो रहा था। किडनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे निकालना आवश्यक हो गया।

डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत में सुधार है और जल्द ही उसे आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। एक सप्ताह के भीतर महिला को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। चिकित्सकों की टीम ने पूरी सावधानी के साथ यह ऑपरेशन किया। यह सर्जरी यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप चैरसिया, डॉ. श्रीश मिश्रा, डॉ. गजेंद्र सिंह और एनेस्थेटिस्ट डॉ. शिवेंदु ओझा ने की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad