Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पशु चराने के विवाद में किसान से मारपीट

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। करछना थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव में शनिवार को खेत में पशु चराने को लेकर विवाद हो गया। किसान ने कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रार्थना पत्र के मुताबिक, सेमरहा निवासी संजय कुमार मिश्रा पुत्र ब्रह्मदत्त मिश्रा शनिवार सुबह करीब 7 बजे खेत की जुताई करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पशुओं को खेत में चराने को लेकर विवाद बढ़ गया।

संजय का आरोप है कि विवाद के दौरान उन पर लाठी और ईंट से हमला किया गया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर उनका पीछा करते हुए घर पहुंच गए और वहां भी घुसकर मारपीट की।

पीड़ित के मुताबिक, शोर सुनकर परिवार के लोग बाहर आए तो हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad