मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मेजा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिले की प्रतिष्ठित शिक्षाविद, कुशल प्रशासक और समाजसेविका डॉ. (श्रीमती) स्वतंत्रता मिश्रा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा, प्रयागराज की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
डॉ. स्वतंत्रता मिश्रा वर्तमान में मेजा के प्रतिष्ठित दुर्गावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वह *जिला सहकारी बैंक, प्रयागराज की निदेशक* के रूप में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुकी हैं। शिक्षा, सहकारिता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों और भाजपा संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
बधाई देने वालों का लगा तांता
नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे मेजा विधानसभा क्षेत्र सहित प्रयागराज जनपद में हर्ष का माहौल है। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षक समुदाय, अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने उनके आवास व कार्यालय पहुंचकर बुके, फूल-मालाओं के साथ बधाई दी। लोगों ने इसे मेजा क्षेत्र की महिलाओं के लिए सम्मान और प्रेरणा बताया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉ. मिश्रा जैसी अनुभवी और जमीन से जुड़ी नेत्री के आने से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले यह नियुक्ति संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
डॉ. मिश्रा ने जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर डॉ. स्वतंत्रता मिश्रा ने प्रदेश नेतृत्व, जिलाध्यक्ष और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगी। मेरा लक्ष्य महिलाओं को भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ना और मोदी-योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक की महिलाओं तक पहुंचाना है।"
उन्होंने कहा कि वह महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।
