Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

राजाभैया की रामकथा में पहुंचे 'गोल्डनमैन ऑफ बिहार'

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  गले में मोटी-मोटी सोने की चेन, हाथों में भारी कड़े और उंगलियों में चमचमाती अंगूठियां... कुंडा में चल रही श्रीराम कथा में एक ऐसे मेहमान पहुंचे, जिनका अंदाज ही सबसे अलग था। सवा छह किलो से अधिक सोने के गहने पहनकर पहुंचे बिहार के प्रेम सिंह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए।

प्रतापगढ़ के कुंडा में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक राजा भैया की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में इन दिनों अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा सुना रहे हैं। इस बीच कथा में पहुंचे एक खास मेहमान ने अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया।

बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले प्रेम सिंह, जिन्हें 'गोल्डनमैन ऑफ बिहार' के नाम से जाना जाता है। प्रेम सिंह सवा छह किलो से अधिक सोने के आभूषण पहनकर कुंडा पहुंचे। उनके गले में मोटी-मोटी सोने की चेन, हाथों में भारी कड़े और उंगलियों में कई अंगूठियां नजर आईं। सिर से पांव तक सोने के गहनों से सजे प्रेम सिंह को देखने के लिए लोग उत्सुक दिखे।

प्रेम सिंह का शौक केवल सोने के आभूषणों तक सीमित नहीं है। उनके पास एक खास बुलेट मोटरसाइकिल भी है, जिस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी होने का दावा किया जाता है। उनकी यह गोल्डन बुलेट भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बातचीत में उन्होंने बताया कि वह सात किलो से ज्यादा सोना हमेशा पहनते हैं लेकिन इस समय छह किलो के आसपास ही सोना उनके शरीर पर है। कहा कि बहुत अच्छा कार्यकर्म है। कहा कि बाबा बागेश्वर धाम से मुलाकात हुई है। कहा कि वह देश के दूसरे आदमी हैं सबसे ज्यादा सोना पहने वाले व्यक्ति हैं। छह किलो तीन सौ ग्राम पहने हुए हैं। यहां काफी दूर था इसलिए थोड़ा सा कम लाए हैं, नहीं तो वह हमेशा सात किलो सोना पहनते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad