मिर्जापुर । शनिवार को अदलहाट की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही राखड़ लदी ट्रेलर वाहन संख्या - BR24GD3565 अनियंत्रित होकर सिकिया मोड़ नारायणपुर के पास सड़क किनारे पलट गई। जिससे सड़क किनारे खड़ी ऑटो ट्रेलर के नीचे आ गई।
सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थानाध्यक्ष अदलहाट मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें अब तक 3 लोगों की दुःखद मृत्यु हो गई है तथा 3 व्यक्तियों को बाहर निकाला गया।
घायल चुलबुल पुत्र मो. अकरम उम्र 14 वर्ष शहादत पुत्र मो. अकरम उम्र 18 वर्ष निवासीगण फरीदपुर अदलहाट मिर्जापुर बाबू सोनकर पुत्र लक्ष्मण निवासी कोदोपुर चुंगी थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष
मृतक मोहन राजभर पुत्र गुल्लू राम निवासी रमना थाना लंका जनपद वाराणसी उम्र 52 वर्ष अंजना निवासी रमना थाना लंका जनपद वाराणसी
एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात उम्र करीब 35 वर्ष
घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया व मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस मिर्जापुर भेजवाया गया। दुर्घटना कृत वाहन व उसके चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
