Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हुआंग के CEO पद पर लौटते ही Nvidia के शेयर को लगे पंख

sv news

36% तक उछला भाव; जेनसेन और ट्रंप दोनों को हुआ तगड़ा फायदा 

नई दिल्ली। Nvidia के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग को फिर से CEO नियुक्त कर दिया, जिसके बाद एनवीडिया के शेयर में 36% की तेजी आई। माना जा रहा है कि निवेशकों ने इस उम्मीद में शेयर खरीदने की होड़ लगा दी कि हुआंग के नेतृत्व में कंपनी के शेयरों में आ रही भारी गिरावट रुक जाएगी।

'शॉर्ट-कवरिंग' (short-covering) भी एनवीडिया के शेयरों के लिए एक बड़ा कारक साबित हुई। शॉर्ट-सेलर्स (short-sellers) अचानक फंस गए और उन्होंने अपनी पोजीशन बंद करने की जल्दबाजी की, जिससे शेयरों की कीमतें और ऊपर चली गईं।

हुआंग की दौलत बढ़ी

सोमवार को बाजार बंद होने के समय फोर्ब्स के अनुसार, जेन्सेन हुआंग की कुल संपत्ति 144 अरब डॉलर दर्ज की गई। यह बाजार खुलने से पहले की तुलना में 33.9 अरब डॉलर अधिक रही। उनके फिर से बहाल होने की खबर के बीच एनवीडिया के शेयर की कीमत में उछाल आने से उनकी संपत्ति में 30% की बढ़ोतरी हुई।

ट्रंप को भी हुआ फायदा

एनवीडिया के शेयर में भारी उछाल से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास मौजूद इन शेयरों की वैल्यू 15 मिलियन डॉलर तक बढ़ गई। 'ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स' को दिए गए ट्रंप के वित्तीय खुलासों (जिनमें से सबसे हालिया खुलासा 5 नवंबर को दाखिल किया गया था) से पता चलता है कि 30 सितंबर तक उनके पास एनवीडिया के 370,000 शेयर हो सकते हैं।

अमेरिकी कंपनी एनवीडिया (NVIDIA) ने जेनसेन हुआंग को तत्काल प्रभाव से फिर से कंपनी का प्रेसिडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त कर दिया है। उन्हें कंपनी के निदेशक मंडल (Board of Directors) में भी दोबारा शामिल किया गया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जेनसेन हुआंग को दोबारा जिम्मेदारी सौंपने के फैसले पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। बोर्ड ने उनके साथ कई दौर की बातचीत और बैठकें कीं। इसके बाद बोर्ड को भरोसा हुआ कि हुआंग ने सभी सवालों के जवाब ईमानदारी से दिए हैं और वह कंपनी का नेतृत्व करने में सक्षम हैं।

इस फैसले से पहले बोर्ड ने अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी राय ली थी। सरकार से मिले इनपुट के आधार पर बोर्ड को भरोसा है कि हुआंग की दोबारा नियुक्ति से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

जेन्सेन हुआंग पर पूरा भरोसा

कंपनी के बोर्ड चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि बोर्ड का मानना है कि जेनसेन हुआंग ही एनवीडिया का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं। उनकी वापसी कंपनी के शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को हुआंग की नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है और उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित है।

बोर्ड ने अंतरिम CEO के तौर पर जिम्मेदारी संभालने वाली कोलेट क्रेस का भी आभार जताया। वह अपनी अंतरिम जिम्मेदारी के साथ कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में भी काम कर रही थीं।

जेनसेन हुआंग को पद से क्यों हटाया गया था?

NVIDIA के CEO जेन्सेन हुआंग विवादों में घिर गए थे। मीडिया रिपोर्टों में उनके एक चीनी कारोबारी महिला से कथित करीबी रिश्तों का जिक्र किया गया था। महिला पर चीन की खुफिया एजेंसी से संबंध होने का संदेह जताया गया था। इससे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और NVIDIA की गोपनीय तकनीक की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने जांच और बातचीत की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, जासूसी या गोपनीय जानकारी साझा करने में हुआंग की भूमिका साबित नहीं हुई। बाद में बोर्ड ने उन्हें फिर से CEO नियुक्त कर दिया।

डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान आया सामने

इस पूरे मामले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार के पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि हुआंग की NVIDIA में वापसी से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad