Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

वैभव की बेरहम बैटिंग; 53 बॉल, 204 रन, 28 छक्के

sv news


वैभव सूर्यवंशी ने ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाने का खोला राज, मैच से पहले चार लोगों ने दिया था 'गुरुमंत्र'

नई दिल्ली। 53 गेंदें, 204 रन और 28 छक्के...वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऐसी तबाही मचाई कि उन्होंने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। मुकाबला 50 ओवर का था लेकिन वैभव की पारी की बदौलत भारत ने 250 रनों के लक्ष्य को 14.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया। सूर्यवंशी ने इस पारी के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड ही नहीं तोड़े बल्कि उन्होंने क्रिकेट को लेकर सोच की सभी सीमाएं तोड़ दी हैं।

यूएई के खिलाफ ऐसी पारी खेलने के बाद उन्होंने बताया है कि चार लोगों से बात की थी। सूर्यवंशी एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। वे नेपाल और फिर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन यूएई के खिलाफ उन्होंने सारी कसर पूरी कर दी और रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक जड़ दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने चार लोगों से की थी बात

वैभव के दोहरे शतक के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो शेयर किया है। सूर्यवंशी का ये इंटरव्यू सुबह 9 बजे आने वाला है, जिसका एक छोटा सा हिस्सा, बीसीसीआई ने डाला है। इसमें सूर्यवंशी ने बताया है कि मैच से पहले उन्होंने किन चार लोगों से बात की है। उन्होंने कहा, "मैंने अपने पिता से बात की और फिर अपने बचपन के कोच मनीष ओझा से बात की। इसके अलावा मेरा एक दोस्त है, जिसका नाम प्रथम है और वे मेरे साथ अंडर-19 में खेलता था।" सूर्यवंशी ने चौथे किस व्यक्ति को लेकर बात की, इसकी जानकारी पूरा इंटरव्यू आने के बाद ही पता लग पाएगा।

यूएई ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में वैभव ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और तीन छक्के जड़े। उन्होंने पहले 16 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी और फिर 28 गेंदों पर शतक पूरा कर, लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी बनाई। उन्होंने 52 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा, जो लिस्ट-ए इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक भी है। उन्होंने 53 गेंदों पर 204 रन बनाए, जिसमें सात चौके और 28 छक्के शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad